Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

तियरा उच्च विद्यालय की संस्थापिका की मनाई गयी जयंती, बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के तियरा प्लस टू उच्च विद्यालय की संस्थापिका स्मृति शेष रघुवंशी कुंवरी जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक राम अवतार शर्मा एवं संचालन धनंजय कुमार एवं श्याम नारायण ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने अंगवस्त्र, फूलमाला के साथ स्वागत कर कहा की इस स्कूल के बच्चों के लिए एक खेल मैदान जरूरी है.

पुस्तकालय का निरीक्षण करते विधायक

कार्यक्रम के आरम्भ में रघुवंशी कुंवरी जी के आदमकद प्रतिमा पर पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला एवं अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किया.विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई के लिए बने नए पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया.विद्यालय की बालिका बैंड ने देशभक्ति धुन बजाकर स्वागत किया. इस दौरान पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा की विद्यालय के शिक्षकों ने अच्छी पहल कर शिक्षा का अलख जगा रहे है.

कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राए

रघुवंशी जी का योगदान अविस्मरणीय है. शिक्षा के प्रति उनकी सोच ने इस क्षेत्र के लिए स्कूल के तौर पर दिया. जिस तरह माता सावित्री बाई फूले ने छात्राओं को पढ़ाने के लिए संघर्ष किया. आज सबके बीच शिक्षा पाने के लिए होड़ मची है. उनकी सोच ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बदलाव किया है. पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार की पहल से शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बदलाव हो रहा है.

कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

सभी स्कूलों में पढ़ाई के साथ संगीत एवं खेल के क्षेत्र में बढ़ावा के लिए शिक्षकों की बहाली की गयी है.विद्यालय की मांग पर कहा की यहां बड़ा खेल मैदान बनेगा जहां सभी बच्चे खेलेंगे.अन्य वक्ताओ ने कहा की जिस समय ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की लौ नहीं जल रही थी. उस विषम परिस्थितियों में इन्होंने जमीन दान कर शिक्षा का लौ जलाने का काम किया. जहां से प्रत्येक वर्ष छात्रों की नई प्रतिभा निखर रही है. रघुवंशी ने जो काम किया है.

यह समाज का ऐसा उदाहरण है. जिस रास्ते पर चलकर अन्य लोगों को भी मार्गदर्शन मिल रहा है.पूर्वजों के रास्ते चलकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है. सरकार की पहल से सरकारी स्कूल भी अब निजी स्कूलों से कम नहीं है. सरकारी स्कूल से पढ़कर बच्चे देश के सर्वोच्च पदों पर पहुंच रहे है. स्कूली छात्रा सोनम, काजल, अंजली, रंजनी, रागिनी,अनु दूबे, चांदनी, महिका, मरियम ने बिहार के लोक गीत झिझया,देश रंगीला -रंगीला… संदेशे आते है. तिरंगा झुके ना.. देश मेरा ऊँचा रहेगा.. देशभक्ति गीतों पर लोगों को खूब झूमाया.

कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा

इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के विनोद चौबे,निर्भय राय, धनंजय पांडेय, मुखिया अनिल सिंह, मनोज सिंह,सिद्धनाथ सिंह, मुनि चौबे, गजेंद्र प्रसाद,जितेन्द्र साह, सत्येंद्र सिंह, मुन्ना राय, जितेन्द्र जवाला, प्रमोद कुमार,शिक्षक त्रिवेणी तिवारी , चंद्रेश त्रिवेदी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button