Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

पत्नी को डंडे से पीट कर पति ने की हत्या , रिस्ते एवं मानवता को किया शर्मसार

बीच बचाव करने गई भाभी को भी किया घायल

नेशनल आवाज़/ बक्सर :-  जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत परसिया गांव में पति पत्नी के रिस्ते एवं मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.आपसी विवाद में गांव के जी सरवन राम ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है. मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरवन अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.

शुक्रवार की दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहा सुनी हुई. इसके कुछ ही देर बाद सरवन गुस्से में होकर बगल में ही पड़े चारपाई की लकड़ी उठाकर ताबड़तोड़ बेरहमी से पीटने लगा. जिससे उसको गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही बेसुध होकर गिर पड़ी.इस विवाद को देख  महिला की अपनी ही सगी बहन रिश्ते की देवरानी डिंपल देवी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया.

जिसमें उसको भी इसने डंडे से पीट कर घायल कर दिया. घर में कोहराम मच गया.चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास पड़ोस से पहुंचे लोगों ने परिजनों के साथ इन सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया.इस घटना में घायल डिंपल देवी का इलाज जारी है .पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की पीट कर हत्या कर दी है. जिस मामले को लेकर गहन जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button