Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

पंचायत समिति की बैठक में योजनाओं पर हुई चर्चा , स्ट्रीट लाइट एवं पशु अस्पताल बनाने की उठी मांग

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड कक्ष में प्रखंड प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई. जिसका संचालन बीडीओ सिद्धार्थ कुमार एवं बीपीआरओ  अभिषेक पाठक ने किया. बैठक के आरंभ होते ही पंचायत में चलने वाली योजनाओं पर चर्चा करते हुए उसमें गति लाने एवं नई योजनाओं को शुरू करने से संबंधित कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई.

बैठक में भाग लेते समिति सदस्य 

जिसमें बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देश पर आगामी 16 फरवरी से सभी पंचायत में जनता दरबार लगेगा. जिसमें पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय पर भी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.मुखिया अनिल सिंह ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से राजपुर मुख्यालय में पशु अस्पताल नहीं है.यहां का अस्पताल मुख्यालय से दूर चलाया जा रहा है. जिसे प्रखंड परिसर में उपलब्ध कराया जाए. राजपुर बाजार में सामुदायिक शौचालय एवं बाजार में पानी टंकी स्थापित करने की भी बात कहा.

साथ ही इन्होंने सबसे अहम मुद्दा महादलित बस्ती को लेकर उठाए.जहां सालों भर पानी लगा रहता है. जिसको लेकर इन्होंने कहा कि इस बस्ती के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. खेल का मैदान नहीं होने से युवाओं की प्रतिभा धूमिल हो रही है.सरकार द्वारा राजस्व जमाबंदी सुधार के लिए महा अभियान चलाकर लोगों से आवेदन जमा किया गया. अभी तक उस मामले पर भी कोई ठोस पहल नहीं की गई है. पंचायत में लगा सोलर स्ट्रीट लाइट भी कई जगहों पर खराब हो गया है. जिसकी मरम्मती के लिए कई बार संबंधित कंपनी को सूचना दी गई.

फिर भी अभी तक कई जगहों पर इसका मरम्मत नहीं हुआ है.बारूपुर पंचायत के बीडीसी अलीशेर शाह ने कहा कि आवास योजना में कई जगहों पर सही तरीके से जांच नहीं की जा रही है.खाद्य आपूर्ति विभाग में पदाधिकारी नहीं होने की वजह से कई लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. योजनाओं का संचालन भी सही तरीके से नहीं हो रहा हैं. स्वच्छता कर्मियों के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है.अधिकतर पंचायत में साफ सफाई का काम नियमित नहीं किया जा रहा है. जिसमें बारूपुर एवं देवढ़िया पंचायत के समिति सदस्यों ने सहमति जताते हुए कहा कि इन पंचायत में स्वच्छताग्रही साफ सफाई नहीं करते हैं, जो काफी चिंताजनक है. मनरेगा योजना के जेई मुख्यालय में नहीं रहते हैं.वह बक्सर से अपना कार्य करते हैं. जिससे कई काम प्रभावित है.

इस बैठक में मनरेगा, सीडीपीओ, आरओ,अंचल अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग एवं कई अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद नहीं रहे. जिन पर विभागीय कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया. इस बैठक में उप प्रमुख मजीदन खातून,बीडीसी मनसा देवी,मनप्यारी देवी, धनवर्ती देवी, मुखिया जगलाल चौधरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button