चोरों ने ज्वेलर्स दुकान से लाखों का किया चोरी, कई बिंदुओं पर जाँच में जुटी पुलिस


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा बाजार से एक ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर लिया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खीरी निवासी राहुल सेठ की ज्वेलर्स की दुकान है.प्रत्येक दिन की तरह सोमवार की शाम भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए. देर रात काफी सुनसान होने के बाद अज्ञात चोरों ने घात लगाकर दुकान का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे गए कीमती गहने एवं चांदी लेकर चले गए.
मंगलवार की सुबह दुकान के आसपास आने वाले लोगों ने जब दरवाजा खुला देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दिया.दुकान पर पहुंचे राहुल सेठ ने देखा कि सभी सामान बिखरा हुआ है. कीमती गहने गायब है.इसकी सूचना पुलिस को दी गई.घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया.पीड़ित दुकानदार ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि चोरो ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी गायब कर दिया है.
जिससे चोरी की सभी वारदात गायब हो गए हैं.विदित हो की इसी तियरा बाजार में बीते दिनों दो ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ दिया था. जिसमें से एक दुकान से कुछ सामान की चोरी हुई थी. जबकि दूसरे की चोरी होने से पहले चौकीदार की सतर्कता से बड़ा चोरी टल गया था.बन्नी बाजार में भी एक बर्तन एवं ज्वेलर्स दुकान से सामान की चोरी हुई थी. जिसमें राजपुर एवं धनसोई पुलिस अपने-अपने तरीके से चोरों की तलाश कर रही है.अभी तक किसी भी मामले में पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है.तब तक इस चोरी की घटना ने लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.






