ट्रक से कुचल कर ट्रक चालक की हुई मौत,आरोपी चालक गिरफ्तार


नेशनल आवाज़/ बक्सर :- जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिला निवासी पंकज यादव पिता रामायण यादव के रूप में हुई है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर क्षेत्र में माल लदे ट्रको को खड़ा किया गया था.रात के समय नो एंट्री खत्म होने के बाद ट्रकों का परिचालन शुरू कर दिया गया. इसी दौरान ट्रक को आगे जाने के लिए दो ट्रक चालकों के बीच कहा सुनी हुई.दोनों में गाली गलौज होने लगा.
बात इतना काफी बढ़ गया कि गुस्से में आकर एक ट्रक चालक ने अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर लोहे की रॉड लेकर दूसरे ट्रक चालक की ओर बढ़ने लगा.तभी दूसरे चालक ने अपने ट्रक को बगैर रोके इसे कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही इसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद रोड पर अफरा तफरी मच गया.अन्य चालक भी इधर-उधर भागने लगे.
जिसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना में शामिल ट्रक को जप्त करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है .नया भोजपुर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि ओवर टेक के विवाद में यह घटना हुई है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.






