Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

तेज रफ्तार दो बाइक की आपस में हुई टक्कर, एक युवक की हुई मौत,तीन की हालत गंभीर

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य मार्ग पर बसही पुल के समीप तेज रफ्तार दो बाइक की आपस में हुई टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जिसकी पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण पासवान पिता शिवजी पासवान के रूप में हुई है. घायलों में राजपुर थाना क्षेत्र के पिपराढ गांव निवासी 35 वर्षीय डब्लू राजभर पिता जिऊत राजभर धनसोई थाना क्षेत्र के पर्वत चक गांव निवासी रवि यादव पिता भोला यादव एवं आरा निवासी राजेश उर्फ सीटू चौधरी है. सीटू चौधरी पिपराढ गांव में किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था.

जिन्हें इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिपराढ़ निवासी दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से कोचस की तरफ जा रहे थे. जबकि दो अन्य युवक भी कोचस की तरफ ही जा रहे थे.जैसे ही बसही पुल के समीप पहुंचे तभी तीखा मोड़ होने से दोनों की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतना जोरदार था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.जिस पर सवार युवक उछाल मारते हुए नीचे गिर गए. जिससे घटनास्थल पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

रोड पर अफरा तफरी का माहौल हो गया.रास्ते से गुजरने वाले लोगों की भींड़ इकट्ठा हो गई. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया.इसकी सूचना सभी के परिजनों को दी गई. इस घटना में घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है.तीन को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेंज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button