Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

अवैध हथियार के साथ रंगदारी कर रहे दो युवक गिरफ्तार , एक देशी कट्टा एवं बाईक जप्त

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा नुआँव मुख्य पथ पर बाइक पर सवार दो युवक को हथियार लेकर रंगदारी करना महंगा पड़ गया.जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने बताया की बीते चार फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चौसा नुआँव मुख्य पथ पर दो लड़का एक बाइक पर सवार होकर रोइनी भान डेरा गांव की ओर आने वाले हैं. जिसकी भनक लगते ही एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया.

सूचना पर गठित टीम के पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य पथ पर गहन जांच शुरू कर दिया. इस रास्ते से गुजरने वाली सभी बड़ी एवं छोटी गाड़ियों की गहन तलाशी ली गई. इसी दौरान एक पीले रंग की रीडर मोटरसाइकिल आते ही उसे रुकने का प्रयास किया गया. तब तक वह भागने का प्रयास किया.  इसी दौरान पुलिस जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. जब इनकी तलाशी की गई तो उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया.जिसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए जप्त किया गया.

जिस मामले में राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी निवासी बाइक चालक सत्यम राय पिता अनिल राय एवं राजा बाबू शर्मा पिता नित्यानंद शर्मा को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में पूछने पर दोनों ने पुलिस को बताया कि यह हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने एवं किसी शादी पार्टी में जाकर अवैध तरीके से हथियार लहराते हैं.

जिस मामले में कार्रवाई करते हुए इन पर कांड संख्या 34 /26 दर्ज कर इन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया.इस मामले में पुलिस ने एक बाइक को भी जप्त किया है. इस टीम में राजपुर थाना अध्यक्ष निवास कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, एसआई सुभाष कुमार, एवं डीआईयू टीम के सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button