Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

सिसौंधा गांव के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, एक लोडेड पिस्टल व खोखा बरामद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- धनसोई थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.जहाँ पुलिस ने सिसौंधा गांव के समीप हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल चार खाली खोखा बरामद किया है.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सिसौंधा गांव के पास एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ अपराधी इलाके में फायरिंग करते हुए गुजर रहे हैं.गोलियों की तड़तड़ाहट से स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त हो गया.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही कार सवार अपराधी घबरा गए और गाड़ी रोड किनारे छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो अपराधियों को दौड़कर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिसौंधा टोला निवासी श्याम कुमार उर्फ लड्डू यादव पिता बीरेंद्र यादव, गोलू कुमार पिता अर्जुन सिंह के रूप में हुई है. उनका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

स्विफ्ट कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक लोडेड 9 एमएम पिस्टल बरामद किया गया. घटनास्थल से चार खाली खोखे भी मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी. डीएसपी गौरव कुमार पांडेय धनसोई थाना पहुंचकर  मामले की गहन जांच कर रहे है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.​धनसोई पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इन युवकों के पास यह अवैध हथियार कहाँ से आया और फायरिंग के पीछे का असली मकसद क्या था.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button