Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

पानी भरे चाट से महिला का शव बरामद,पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य मार्ग पर सरेंजा गांव के समीप पानी भरे चाट में एक 65 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. जिसकी पहचान रोहतास जिला के कोचस गांव निवासी लाली कुंवर के रूप में की गई है.इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गांव के ग्रामीण जब खेत की तरफ टहलने गए तो रोड के किनारे चाट में इसका शव देखा.जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. इस बात की चर्चा होते ही गांव के सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. जांच के लिए एसएफफल टीम को भी बुलाया गया.जिस टीम ने इसकी तलाशी ली तो इसके पास से एक झोला मिला.जिस झोले में रखे गए आधार कार्ड एवं पासबुक मिला.जिस आधार कार्ड से इसकी पहचान कोचस निवासी रामचंद्र की पत्नी लाली कुंवर के रूप में हुई.  जिसकी सूचना इसके परिजनों को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी जो विगत दिनों राजपुर में देखी गई थी. यह कैसे पहुंच गई. जिसको लेकर जाँच चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकता है.वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button