आपसी भाईचारा के लिए जदयू ने किया मैत्री भोज, गले मिलकर दिया बधाई

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- नगर के वृन्दावन वाटिका में नए साल के आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की ओर से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य लिट्टी–चोखा मैत्री भोज का आयोजन किया गया.जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया.

भोज में लिट्टी–चोखा के साथ खीर भी मिला.जिसकी लोगों ने खूब सराहना की.आने वाले लोग एक-दूसरे से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए. इस अवसर पर जेडीयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह मैत्री भोज हर वर्ष नव वर्ष के पहले दिन आयोजित किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-मिलाप, संवाद और भाईचारे को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर लोगों का एक साथ आना और नए साल की शुभकामनाएं देना सामाजिक एकता का प्रतीक है.
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया.मैत्री भोज में हिंगमणी, संजय सिंह (राजनेता), संजय चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, प्रेम मिश्रा, राजेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा (जिला पार्षद प्रतिनिधि), पंकज मानसिंहका, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, दिनेश सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, आजाद सिंह राठौर, फुटुचंद सिंह सहित अन्य कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे.इसके अलावा जिले के सभी पंचायतों से लगभग हजारों की संख्या में लोग इस मैत्री भोज में पहुंचे.लोगों ने कहा की इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया.







