Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

रोड पर गिट्टी बालू रखने वालों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, बालू गिट्टी हुआ जप्त

19 फरवरी 2026

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रोड पर रखे गए बालू गिट्टी को जप्त किया है. इस कार्रवाई से रोड पर किसी भी काम के लिए रखने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है.इससे पूर्व प्रशासन ने मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक सड़कों के किनारे रखे गए गिट्टी एवं बालू को हटाने के संबंध में पूर्व में समाचार पत्रों एवं नोटिस के माध्यम से निर्देश जारी किया था.सभी संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अनुरोध किया गया था कि वे यातायात की सुगमता एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे रखी सामग्री को तत्काल हटा लें.निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में खनन विभाग द्वारा आईटीआई फील्ड रोड क्षेत्र में जांच एवं कार्रवाई की गई.

कार्रवाई के दौरान लगभग 720 CFT बालू एवं 540 CFT गिट्टी (स्टोन चिप्स) को सड़क किनारे पाए जाने पर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जप्त किया गया. इस कार्रवाई में नगर परिषद बक्सर का भी आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ.निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ निजी व्यक्तियों के अतिरिक्त, विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित सामग्री भी सड़क किनारे रखी गई थी. इनमें पथ निर्माण विभाग एवं अन्य कार्य विभागों से संबंधित कार्यों को निष्पादित कर रहे संवेदकों की सामग्री भी शामिल थी. सभी संबंधित पक्षों को पुनः स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्माण सामग्री केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही रखी जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटना की संभावना न बने.

साथ ही, बालू एवं गिट्टी के विक्रय से संबंधित सभी दुकानदारों/व्यवसायियों को निर्देशित किया जाता है कि वे नियमानुसार आवश्यक K लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त करें. बिना वैध लाइसेंस के भंडारण अथवा विक्रय की स्थिति में सामग्री की जप्ती एवं विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक हित, सड़क सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है. सभी संबंधित व्यक्तियों, संवेदकों एवं विभागों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें.भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत की जाती रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button