राजपुर के जदयू अध्यक्ष बने फुटुचंद सिंह,सरकार की योजनाओं को घर -घर पहुंचाने का लिया संकल्प

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के किसान भवन परिसर में शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में संगठनात्मक निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई.पार्टी ने लोकतान्त्रिक व्यवस्था की तरह निर्वाचन कार्य शुरू किया.प्रखण्ड प्रवेक्षक सह जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह की मौजूदगी में तय समय के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु फुटूचंद सिंह कुशवाहा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन किया.लगभग तीस मिनट तक इनके विरुद्ध किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया.

जिन्हें सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष फुटचन्द कुशवाहा को निर्विरोध रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-निर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा.निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर सभी ने संतोष व्यक्त किया. इस मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विवेक प्रजापति,ऋषिदेव राय,शैलेश ठाकुर,जहरुद्दीन अंसारी,धर्मेंद्र कुशवाहा, अंगद सिंह, सुरेश पासवान, काशीनाथ सिंह, सूर्य नारायण सिंह,शोभा सिंह,लक्षमिना देवी, केशनाथ राम, योगेंद्र चौहान,अभय कुशवाहा,राधेश्याम चौधरी, मंटू पटेल के आलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे.






