Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

बोरे में बंद मिला युवती का शव, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

नेशनल आवाज़ /बक्सर : जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत चक्की थाना क्षेत्र के चुन्नी डेरा चक्की गांव में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.इस बात की चर्चा होते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भींड़ इकठ्ठा हो गयी.जिसकी पहचान कर ली गई है.जिसकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है.ग्रामीणों ने बताया कि युवती की शादी आगामी अप्रैल माह में तय थी. घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं. मिली जानकारी के अनुसार युवती कुछ दिनों से लापता थी जिसकी काफी खोजबीन की गयी.

जिसका कही पता नहीं चला.जिस मामले को लेकर परिजनों ने एक दिन पहले ही चक्की थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.तभी शनिवार को सरकारी विद्यालय के पीछे एक गड्ढे में बोरे में बंद शव पड़ा हुआ था.तभी अचानक शव से उठ रही दुर्गंध से सभी शिक्षक घबरा गए.ज़ब पास जाकर देखा तो  एक बोरा नजर आया. बोरे को बाहर निकालने के दौरान वह फट गया और भीतर से युवती का शव दिखाई दिया. जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ, स्थानीय थाना की पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है.एसपी शुभम आर्य ने बताया की शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जबकि गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले दर्ज कराई गई है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवती की हत्या की गई है या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई है. यह भी जांच का विषय है कि मौत से पहले उसके साथ कोई अनहोनी हुई थी या नहीं. चक्की थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मृतका परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button