Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

वरमाला डाल रही थी दुल्हन,स्टेज पर प्रेमी ने मार दी गोली

नेशनल आवाज़ /बक्सर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा के मल्लाह टोला में मंगलवार की रात शादी समारोह में वरमाला डालने से पहले ही स्टेज पर चढ़कर एक कथित युवक प्रेमी ने दुल्हन आरती कुमारी को गोली मार दिया. स्टेज पर दुल्हन के गिरते ही वैवाहिक कार्यक्रम में हड़कंप मच गया. शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गई. बरात में अफरा – तफरी मच गया.बाराती और ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात चौसा के नंदजी मल्लाह के घर पहुंची थी. गाजे बाजे के साथ द्वार पूजा की रस्म भी पूरा की गई.जयमाल कार्यक्रम के लिए जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक दिनबंधु चेहरे पर नकाब लगाकर अचानक मंच पर चढ़ आया. किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले ही उसने दुल्हन पर गोली चला दी. गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी. मंच पर दुल्हन के साथ स्वागत में फूल की थाल लिए खड़ी अन्य सहेलियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया.

बारात में चारों तरफ भगदड़ मच गयी. किसी तरह घायल दुल्हन को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया.उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.बताया जा रहा है कि दुल्हन की शादी तय होने से आरोपी नाराज था और इसी रंजिश में उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस इस मामले को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. फरार आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button