Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

राजपुर में पुलिस सप्ताह के समापन पर पुलिस ने छात्रों को सामाजिक जागरूकता का पढ़ाया पाठ

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के तियरा प्लस टू रघुवंशी कुंवरी उच्च विद्यालय में बिहार पुलिस सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय स्तरीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष निवास कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया गया.

नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं 

इन्होंने बताया की विद्यार्थियों को ट्रैफिक जागरूकता, नशा उन्मूलन, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कहा की कोई भी समस्या होने पर आप तुरंत संपर्क करें.पुलिस सप्ताह के तहत जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है.हर व्यक्ति समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है.जिसमें पुलिस सहयोग करती है.शिक्षा हासिल कर आप समाज का एक अच्छा नागरिक बने.एसआई प्रमोद कुमार ने छात्रों को सीख दिया की कोई भी काम में अनुशासन का होना जरूरी है. जिस भावना के साथ छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया यह एक नई पहल है.

 पुलिस पदाधिकारी का स्वागत करते स्कूली बैंड की छात्राएं  

प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश पहुंचता है.स्कूली छात्राओं ने बिहार के मिथिला लोक नृत्य झीझिया,होली, देशभक्ति एवं सामाजिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति कर सबको झूमाया.इस प्रतियोगिता में प्रथम सोनम कुमारी , द्वितीय रागिनी कुमारी , तृतीय अनु दूबे एवं भाषण में निष्ठा कुमारी अव्वल रही.जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण ठाकुर ने किया.इस मौके पर एसआई वकार अहमद, अनिषा भारती,  शिक्षक धनंजय कुमार, गजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, जागृति मिश्रा, राजीव रंजन,कामीनी कुमारी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button