Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

बिहार में होगा बदलाव, सीएम नीतीश ने राज्य सभा के लिए किया नामांकन

नेशनल आवाज़ :-  बिहार में राजनितिक हलचल तेज हो गयी है. बुधवार की सुबह से ही पटना जदयू कार्यालय पर कार्यकर्ताओ में काफ़ी मायूसी एवं आक्रोश है. इसी बीच अचानक पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए नामांकन भी कर दिया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के जरिए सक्रिय राजनीति में एक बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है. पिछले दो दशकों के जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा बिहार विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की थी.

जिसे पूरा करने के लिए वे इस बार राज्यसभा जा रहे हैं. नीतीश कुमार ने विश्वास दिलाया कि पद छोड़ने के बावजूद बिहार के विकास के प्रति उनका संकल्प अटल रहेगा और वे आने वाली नई सरकार को अपना पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे. उनका यह बयान राज्य की राजनीति में एक युग के अंत और नए नेतृत्व के उदय का आधिकारिक संकेत माना जा रहा है.

नीतीश कुमार ने X पर लिखा- ‘पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं.मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button