Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला की हुई गोद भराई,उपहार में दिया गया पोषण थाली

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के संगराव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 21 पर गोद भराई दिवस मनाया गया. पोषक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गर्भवती महिलाओं को उपहार के रूप में पोषण की पोटली भी दी गयी. जिसमें गुड़, चना ,हरी पत्तेदार सब्जियां ,आयरन की गोली, पोषाहार एवं फल शामिल थे. महिलाओं को उपहार स्वरूप पोषण थाली भी दी गई. इसमें सतरंगी थाली एवं अनेक प्रकार के पौष्टिक पदार्थ शामिल थे. आंगनबाड़ी सेविका सीमा देवी ने चुनरी ओढ़ाकर एवं टीका लगाकर गोद भराई की रस्म पूरी की.

इन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं को अच्छे सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता होती है.इसलिए गर्भावस्था में शिशु की बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर जांच कराना जरूरी है.

पौष्टिक युक्त भोजन लेना जरूरी है. जिसमें दूध, फल एवं आयरन की गोली खाने की सलाह दी गई.गर्भधारण से लेकर जन्म तक बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में बताया गया. कार्यक्रम के अंत में  दीपावली पर्व को लेकर उत्साह भी देखने को मिला. इस दौरान केंद्र पर दीप जलाए गए तथा रौशनी से जगमग कर जीवन के अंधेरे को दूर करने का संकल्प लिया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button