Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

केंद्रीय कारा स्कूल के बच्चों ने बिखेरा कला का जलवा, सजाया आकर्षक रंगोली

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :-  दीपावली के अवसर पर जिले के प्राथमिक विद्यालय केंद्रीय कारा परिसर के बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया. स्कूली छात्रों में कला एवं संस्कृति के विकास को लेकर विशेष रंगोली प्रतियोगिता सह प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.​इस रचनात्मक कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार द्वारा किया गया.

इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के पर्व-त्योहारों के आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है. इससे न सिर्फ उनके भीतर छिपी प्रतिभा का निखार होता है, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत होता है.​रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता से एक आकर्षक रंगोली बनाया.

इस कला प्रदर्शन में प्रिंस कुमार, अंश कुमार, युवराज पासवान, आदित्य, नंदनी, सोनाक्षी, आर्यन और रानी द्वारा बनाई गई रंगोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही जिनकी सभी ने सराहना की.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button