Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के कार्य : सरोज सिंह

नेशनल आवाज़ /बक्सर  :- शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय में ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य और सामाजिक मूल्य’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की.

अपने संबोधन में सरोज सिंह ने कहा कि विश्व के महान व्यक्तित्वों के विचार आज भी मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के कार्य, विचार एवं जीवन-दर्शन हमें सत्यनिष्ठा, सादगी और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्वों की जयंती केवल समारोह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके विचारों के छोटे से अंश को भी अपने व्यवहारिक जीवन में उतारने का प्रयास होना चाहिए.

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन-दर्शन आज के दौर में भी उतना ही प्रासंगिक है.सामाजिक हिंसा और आधुनिक जीवनशैली की विसंगतियों पर चिंता जताते हुए उन्होंने गांधी के आदर्शों पर आधारित समाज और शास्त्री जैसे सादगीपूर्ण एवं राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई.कक्षा सातवीं की रागिनी ने गीत के माध्यम से गांधी और शास्त्री के जीवन-दर्शन को प्रस्तुत किया. अर्चना ने अपने भाषण में समाज में बच्चों के चरित्र निर्माण को महत्वपूर्ण बताया. विद्यालय के शिक्षकों ने भी सामाजिक मूल्यों, नैतिकता और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण को लेकर अपने विचार साझा किए.अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सेमिनार का समापन हुआ.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button