तीसरी बार युवा जदयू जिलाध्यक्ष बने मोहित कुशवाहा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मोहित कुशवाहा को पुनः तीसरी बार युवा जदयू का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को मिलने पर जिले के युवाओं और जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह है.अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मोहित कुशवाहा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई है.
उन्होंने कहा मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर बार-बार भरोसा जताने के लिए मैं जदयू के सर्वमान्य नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और युवा जदयू के यशस्वी बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल एवं संटू पटेल, पटना महानगर अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ.
उन्होंने आगे कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे बक्सर जिले में युवाओं को एकजुट कर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की न्याय के साथ विकास वाली नीतियों और सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.इन्हें दोबारा कमान मिलने पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, फुटुचंद सिंह सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए उन्हें बधाई दी है.






