राजपुर में दो बाइकों की हुई टक्कर, तीन युवक घायल



नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य पथ पर दैत्रा बाबा पुल के पास तेज रफतार दो बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें दो बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन घायलों की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी 33 वर्षीय विश्वामित्र कुमार पिता स्वर्गीय राकेश सिंह एवं राजपुर थाना के राजपुर गांव निवासी 16 वर्षीय अंकित कुमार पिता धर्मेंद्र राम एवं कैमूर भभुआ के कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार पिता जितेंद्र राम के रूप में की गई है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बन्नी गांव निवासी विश्वामित्र किसी काम से सरेंजा गए थे. वहां से अपना काम करने के बाद वह वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे. जैसे ही दैत्रा बाबा पुल के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार में राजपुर की तरफ से जा रहे हैं दो बाइक सवार युवकों ने इनमें पीछे से ही जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतना जोरदार था की बाइक कुछ दूर तक घसीट गई. जिसमें दोनों बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े.इसकी सूचना मिलते ही तत्काल कितना स्थल पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बक्सर पर रेफर किया गया है.थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है.






