Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

बक्सर के लाल डॉ. राहुल रंजन को मिलेगा डॉ. आंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय पुरस्कार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  जिले के पाण्डेय पट्टी निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल रंजन को ‘डॉ. आंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ के लिए चुना गया है. भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा की गई है.अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया.​डॉ. राहुल रंजन को यह सम्मान आगामी 12 से 13 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा.

​डॉ. आंबेडकर के विचारों पर शोध का मिला सम्मान

​भारतीय दलित साहित्य अकादमी (जिसकी स्थापना भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम ने की थी) प्रतिवर्ष साहित्य, शिक्षा, सामाजिक चेतना और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों के प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करती है. डॉ. राहुल रंजन को डॉ. भीमराव आंबेडकर के दार्शनिक चिंतन, विचारधारा और सामाजिक दर्शन पर किए गए उनके महत्वपूर्ण अकादमिक एवं शोधपरक कार्यों के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है.

बक्सर से दिल्ली विश्वविद्यालय तक का सफर

​बक्सर के पाण्डेयपट्टी निवासी स्वर्गीय शांति सिन्हा एवं स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद सिन्हा के सुपुत्र डॉ. राहुल रंजन की प्रारंभिक शिक्षा बक्सर के सरस्वती शिशु मंदिर से हुई.इसके बाद उन्होंने एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. उच्च शिक्षा के लिए वे दिल्ली विश्वविद्यालय चले गए.​डॉ. राहुल रंजन ने अपने शैक्षणिक करियर में कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.

जिनमें ​इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), दिल्ली,​चिन्मय मिशन​राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), दिल्ली ​मैत्रेयी कॉलेज एवं राजधानी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय), ​सांची, बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय (संस्कृति मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार), ​संस्कृत और भारतीय दर्शन में गहरी रुचि रखने वाले डॉ. राहुल रंजन वर्तमान में हंसराज कॉलेज में पढ़ा रहे हैं.वे भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में लगातार शोध और अध्यापन में सक्रिय हैं.

​डॉ. राहुल रंजन का इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन बक्सर जिले और पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है.उनकी इस उपलब्धि पर बक्सर के बौद्धिक व सामाजिक जगत में हर्ष का माहौल है. इनकी सफलता पर ​अंग्रेजी शिक्षक बिहारी सर, पूर्व बीईओ जनार्दन राम, पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह, समाजसेवी संजय कुमार, चंद्रमा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button