Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

कांच ही बाँस के बहंगिया… की गूंज के साथ आवासीय बाल विद्या निकेतन में दिखाई गई छठ की झांकी

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के तियरा स्थित आवासीय बाल विद्या निकेतन में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर पारंपरिक झांकी का आयोजन किया गया.विद्यालय परिसर स्थित कृत्रिम तालाब पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन ने किया.​इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला. पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे बच्चों ने दौरा और फल से सजी टोकरी को माथे पर उठाकर घाट की ओर प्रस्थान किया. इस दौरान कांच ही बाँस के बहंगिया.. बहंगी लचकत जाए… की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया.

​बच्चों को संदेश देते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन ने कहा कि यह महापर्व भगवान भास्कर और जल स्रोतों को समर्पित है, जिसमें बनने वाले सभी प्रसाद पूर्णतः प्राकृतिक होते हैं. हमें इस पर्व से सीख लेकर अपनी प्राकृतिक धरोहरों और पर्यावरण को सहेजने व आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.​झांकी को सफल बनाने में छात्रा अर्पिता, परी, सोनाली, शोभा, सृष्टि, गोल्डी, राधिका, लक्ष्मी, कृति, अनन्या एवं छात्र आयुष, आदर्श, विराट, सम्राट और प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन किया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अरुण कुमार, विनय कुमार, निशांत कुमार, किमी कुमारी,रीता, सलोनी, अंजली,पूजा, नेहा, प्रीति एवं अन्नपूर्णा का काफी सराहनीय योगदान रहा.​कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button