Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण में भाग लेने का सुनहरा अवसर, 09 नवंबर तक होगा नामांकन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में  भास्कर महोत्सव का आयोजन होगा.आगामी 11 नवंबर से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में किया जाएगा.इसका उद्देश्य भोजपुरी चित्रकला के प्रति युवाओं की रुचि को प्रोत्साहित करना, पारंपरिक लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना तथा इच्छुक प्रतिभागियों को चित्रकला का प्रशिक्षण प्रदान करना है.

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा.जिसमें प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा.इस प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन पत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं.आवेदन पत्र कार्यालय में हाथों-हाथ जमा किया जा सकता है अथवा ई-मेल आईडी dacobuxar@gmail.com पर भेजा जा सकता है.

नामांकन की अंतिम तिथि 09 नवंबर को अपराहन 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है. इस कार्यशाला में कुल 30 प्रतिभागियों का नामांकन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. सभी इच्छुक आवेदकों के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है.

माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट https://mybharat.gov.in पर जाएँ।

2. होमपेज पर उपलब्ध ‘Register Now’ विकल्प पर क्लिक करें।

3. अपना सक्रिय मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल आईडी दर्ज करें।

4. ‘Get OTP’ पर क्लिक कर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें तथा उसका सत्यापन करें।

5. अपना नाम, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें।

6. अपनी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता एवं संस्थान से संबंधित विवरण दर्ज करें।

7. राज्य, जिला, प्रखंड, पंचायत, गाँव एवं पिन कोड सहित पता संबंधी जानकारी सही-सही भरें।

8. लागू होने पर NSS, NCC, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अथवा अन्य संबंधित युवा संगठन का विवरण चुनें।

9. रेफरल कोड उपलब्ध होने पर दर्ज करें; अन्यथा इसे खाली छोड़ सकते हैं।

10. सभी विवरणों की जाँच करने के बाद पंजीकरण फॉर्म सबमिट करें।

इच्छुक प्रतिभागी नामांकन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.विशेष जानकारी के लिए इस नंबर 9060250692, 7859089052 पर संपर्क कर सकते है.जिला प्रशासन की ओर से इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की गयी है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर इस अवसर का लाभ उठाएँ तथा भोजपुरी लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button