Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

लाखों का अवैध गांजा एवं नगदी बरामद, आरोपी की खोजबीन जारी

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवनी गाँव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गांजा और नकदी बरामद की है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.​मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभु भगत को गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि पवनी गाँव निवासी योगेंद्र साह अपने घर में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखता है और उसकी खरीद-बिक्री करता है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया.

इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोपहर में आरोपी के घर पर औचक छापेमारी की गई.​तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से ​गांजा कुल 656.5 ग्राम दो अलग-अलग प्लास्टिक पैकेट में पहला पैकेट काले प्लास्टिक में टेप से लिपटा हुआ था जिसमें 599.510 ग्राम और दूसरे पैकेट में 56.990 ग्राम गांजा था.

 अवैध कारोबार से जुड़े 30,890 रुपये नकद, नशे के इस्तेमाल में लाई जाने वाली 18 मिट्टी की चिलम बरामद की गयी है.​छापेमारी के दौरान आरोपी योगेंद्र साह घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह पुलिस की पकड़ में आने से बच गया.

​इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि फरार आरोपी योगेंद्र साह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(बी)(ii)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button