तेज रफ्तार गाड़ी के धक्के से स्कूटी सवार शिक्षक की हुई मौत, शिक्षकों ने जताया शोक


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर दिनारा मुख्य पथ पर चिरैयाटाड़ मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी के धक्के से स्कूटी शिक्षक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिनकी पहचान दुल्फा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय उधोपुर के शिक्षक वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यह अपने स्कूल जाने के लिए बक्सर से स्कूटी लेकर घर से निकले थे. जैसे ही यह चिरैयाटाड़ मोड़ के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया गाड़ी ने इनमें जोरदार टक्कर मार दिया.
टक्कर इतना जोरदार था की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़े.घटना के बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है. थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव निवासी काशीनाथ धोबी के पुत्र थे. उनकी पत्नी भी शिक्षिका है. यह अपने स्कूल जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ है.
घटना को अंजाम देने वाले गाड़ी एवं चालक की खोजबीन की जा रही है.वहीं इस घटना को लेकर शिक्षकों में भी काफी गहरा दुःख है. शिक्षक नेता ब्रजेश राय, धनंजय मिश्रा,जितेन्द्र जवाला, पंकज पाण्डेय, शिक्षक विपिन कुमार,राजीव रंजन, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश राय, मिथिलेश ठाकुर के अलावा अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त कर सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है.






