Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

कार-बाइक भिड़ंत और पेड़ से टक्कर में चार युवकों की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिन गाड़ियों में शादी के गीत, हंसी-ठहाके और खुशियों की चमक थी, पलभर में उन पर ऐसा गम टूटा कि पूरा माहौल सन्न रह गया. राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर सोनपा हनुमान राय के डेरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार पहले बाइक से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा भिड़ी. इस खौफनाक हादसे ने चार घरों के चिराग बुझा दिए.तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल ले जाए गए एक घायल युवक ने भी रास्ते में ही जिंदगी से हार मान ली.​

सदर अस्पताल बक्सर पहुंचने पर डॉक्टरों ने जिस घायल युवक को मृत घोषित किया, उसकी पहचान उतरौली गांव निवासी 34 वर्षीय अरुण कुमार पिता राम निधि के रूप में हुई है. वहीं, घटनास्थल पर जान गंवाने वाले युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव निवासी 30 वर्षीय बादल कुमार पिता संतोष ठाकुर, 25 वर्षीय इरफान अंसारी और 20 वर्षीय अरबाज खान पिता सोबन अली के रूप में की गई है. दूसरी ओर, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो बाइक सवार युवकों में सौरी गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम राय (पिता अनिल राय) और शिवम शामिल हैं.

जिनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है. दोनों युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.​मिली जानकारी के अनुसार, बारात का काफिला भतौरा गांव से चौसा यादव मोड़ के रास्ते कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव जा रहा था. सबके चेहरों पर शादी की उमंग थी और सफर खुशी-खुशी आगे बढ़ रहा था. लेकिन हनुमान राय के डेरा गांव के समीप अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया.

पहले बाइक से टक्कर हुई और फिर बाइक सवारों को बचाने की जद्दोजहद में कार सीधे पेड़ से जा टकराई.​टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखचे उड़ गए.जो युवक अपनों की खुशियों में शामिल होने और जश्न मनाने निकले थे, वही उसी गाड़ी में हमेशा के लिए खामोश हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. पीछे आ रहे बारातियों के वाहन वहीं थम गए और शादी की सारी खुशियां देखते ही देखते गहरे मातम में बदल गई.​

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. भतौरा, उतरौली, सौरी और विशनपुरा हर तरफ इस हृदयविदारक घटना की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button