Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

बालू लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर, चालक एवं खलासी की हुई मौत

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के एनएच-922 पर सोमवार की सुबह प्रतापसागर गांव के नजदीक बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले से रोड किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें चालक एवं खलासी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महराजगंज निवासी 25 वर्षीय चालक रामानंद यादव पिता रामविलास यादव, और खलासी 22 वर्षीय ललित यादव के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर रोड किनारे पहले से ही खड़ा था. तभी सामने से आ रहे एक बालू लदे ट्रेलर ने  जोरदार टक्कर मार दिया. हादसा होते ही रोड पर अफरा तफरी मच गया. आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक और सहचालक को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी.

घंटो मशक्कत के बाद इन दोनों को बाहर निकाला गया तब तक दोनों मौत हो चुकी थी.इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई.ख़बर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है. आसपास के लोगों ने बताया कि अधिकतर घटनाएं गलत लेन में चलने की वजह से हो रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button