Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

राजपुर में इंडिया गठबंधन ने फूंका पीएम, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के चौसा-कोचस मुख्य पथ पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष उमेश सिंह एवं मुखिया अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से की.​पुतला दहन से पूर्व गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे तीखे नारों के साथ विरोध मार्च निकाला.

विरोध मार्च करते नेतागण

यह मार्च चौसा-कोचस पथ से होते हुए प्रखंड गेट के समीप पहुंचा.जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया और पुतला दहन किया गया. पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के शासनकाल में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने कहा आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

देश की जनता के जनादेश और उनके वोट के अधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन सड़क से लेकर संसद तक अपना संघर्ष जारी रखेगा.इस दौरान राजद पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिरंग सिंह, तेज नारायण उर्फ हाला पांडेय, सीपीआई नेता कपिल पासवान, कांग्रेस नेता राजू सिंह, सुदर्शन सिंह, प्रमोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, कृष्ण सिंह, हीरा राजभर, शेषनाथ सिंह, रामाश्रय राम, मनोज सिंह और बबलू राजभर समेत गठबंधन के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button