चोरों ने खेत में लगे बिजली खम्भे से हाईटेंशन तार का किया चोरी


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र के कैथहर कला पंचायत के बावन बांध गांव के बधार से चोरों ने बिजली के खंभे से हाई टेंशन तार की चोरी कर लिया है.जिसको लेकर गांव के ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से अभिलंब जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई है.ग्रामीणों ने बताया की गांव के उत्तर महादलित टोला से पूरब खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए कृषि फीडर के करीब 15 पोल तक 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है.
शनिवार को जब ग्रामीण अपने खेत घूमने पहुंचे तो बिजली के खम्भे से लगा तार गायब हैं. इस बात की चर्चा होते ही ग्रामीणों की भींड़ जुट गई.ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस एवं बिजली विभाग के विद्युत कनीय अभियंता अजीत कुमार को दी.इस घटना से नाराज पंचायत के बीडीसी राजू पासवान, ग्रामीण बबलू राय, राजेन्द्र उपाध्याय, राजू पांडेय, रामेश राय समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का गहन जाँच करने की मांग की है.
ग्रामीणों का कहना है कि तार चोरी होने से सिंचाई का काम प्रभावित होगा.जिसका असर रबी की खेती पर पड़ेगा. कुछ ही दिनों बाद फसलो की बुआई के बाद सिंचाई की जरूरत होगी.विदित हो की इससे पहले भी भरखरा गांव के बधार में लगे ट्रांसफार्मर एवं बिजली का तार गायब था. राजपुर थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव के बधार से भी ट्रांसफार्मर गायब था.






