Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

भलुनी भवानी देवी मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और सोने के जेवर ले गए चोर

नेशनल आवाज़ /​रोहतास :  जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर मंदिर से चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान समेट ले गए. सुराग मिटाने के लिए चोर अपने साथ सीसीटीवी का DVR भी ले गए.घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है.​घटना का खुलासा रविवार की सुबह तब हुआ, जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह पूजा-अर्चना करने पहुंचे.मंदिर के भीतर सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए.

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों को दी. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई. आशंका जताई जा रही है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और चोरी कर फरार हो गए.​चोरी की सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिक्रमगंज के एसडीएम और एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया.पुलिस टीम मंदिर परिसर का बारीकी से मुआयना कर रही है और चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है.​पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है. दिनारा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है, हर पहलू पर जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button