Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Sports

बक्सर में खो-खो चयन ट्रायल हुआ संपन्न, 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य राज्य प्रशिक्षण केन्द्र’ एवं ‘खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर’ के दल गठन के लिए जिला स्तरीय खो-खो चयन ट्रायल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. यह आयोजन शहर के एम.पी. उच्च विद्यालय स्थित खो-खो मैदान में हुआ.इस चयन प्रक्रिया में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, बेगूसराय से 30 बालक/बालिका और खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, बक्सर से 30 बालक/बालिका यानी कुल 60 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर मैदान में अपनी खेल क्षमता दिखाई.

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रभारी खेल पदाधिकारी-सह-वरीय उप समाहर्ता रवि बहादुर ने किया. उन्होंने मैदान में उतरकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना से प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी गति, चपलता, रणनीति और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के आकलन के आधार पर ही योग्य और होनहार खिलाड़ियों का चयन एकलव्य राज्य प्रशिक्षण केन्द्र और खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के आगामी दल के लिए किया जाएगा.​

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच, मानक प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि यहां के प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button