Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

राजपुर में प्रखंड स्तरीय पोषण मेला आयोजित, मोटे अनाज के व्यंजनों का लगा स्टॉल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना सभागार में प्रखंड स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया.इसमें विभाग के आंगनबाड़ी सेविकाओं के तरफ से मोटे अनाज से संबंधित खाद्य पदार्थो का स्टाल लगाया गया.जिसका उदघाटन  बीडीओ मनोज कुमार, आरओ रूपा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.बीडीओ ने कहा की सरकार के तरफ से दी जाने वाली योजनाओं का लाभुकों तक पहुंचना चाहिए.

सेविका को सम्मानित करते बीडीओ 

यह अच्छा पहल है की गांव की महिलाओ को मोटे अनाज एवं उसके फायदे की जानकारी दी जा रही है. जिसे अपने जीवन के व्यवहार में लाकर धात्री महिलाएं एवं बच्चें स्वस्थ रहेंगे.जिसमें महिला सुपरवाइजर रिंकू कुमारी, सुनीता मिश्रा, ज्योतिषमति कुमारी, योगिता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिशु को दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, दही देना लाभदायक होता है. इस आयु के दौरान बच्चों को ताजा फल, फलों का रस, दाल का पानी,हरी पत्तेदार सब्जियां, दलिया देने से उनके पोषक संबंधित जरूरतें पूरी होती है.

निरीक्षण करते बीडीओ

जब बच्चे एक साल के हो जाते हैं तो वह बाल्यावस्था में प्रवेश करते हैं. इस अवस्था में बच्चे स्वयं भोजन करना सीख जाते हैं. वह अपने भोजन में स्वयं रुचि लेना भी शुरू कर देते हैं.बाल्यावस्था में शारीरिक वृद्धि के साथ-साथ मस्तिष्क का विकास और किसी भी संक्रमण से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण समय होता है. इसलिए इस समय बहुत आवश्यक होता है कि बच्चों को ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से युक्त आहार पर्याप्त मात्रा में मिले.

इसके साथ माता को भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए पौष्टिक युक्त भोजन लेने की जरूरत है. इस दौरान एक धात्री महिला की गोदभराई रस्म एवं छोटे बच्चें का अन्न प्रासन कराया गया. साथ ही अपने पोषक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली सेविका सुमन बाला सिंह, प्रियंका कुमारी,राधा कुमारी, वर्षा कुमारी सहित 15 सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर ऑपरेटर राजेश कुमार, प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, विमलेश कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button