Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

बाइक साइकिल की टक्कर में तीन घायल, युवती की हालत नाजुक

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :- चौसा-मोहनिया हाईवे पर राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान राय डेरा के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों में शामिल बाइक सवार युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बक्सर सदर अस्पताल रेफर किया गया है. यहां से वाराणसी भेंज दिया गया है.​जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के चंडेश थाना क्षेत्र स्थित सिझुआ कलानी निवासी 25 वर्षीय अभिषेक उपाध्याय अपनी बहन 24 वर्षीय निक्की कुमारी के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे.

हनुमान राय डेरा के पास पहले से रोड किनारे एक ट्रैक्टर खड़ा होने से दूसरे किनारे का रास्ता दिखाई नहीं दिया. इसी  बीच बाइक अनियंत्रित होकर सामने से जा रही साइकिल से टकरा गई. हादसे में भाई-बहन के अलावा साइकिल सवार राजपुर थाना के चौबे के छावनी निवासी 64 वर्षीय मुरलीधर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.​घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.अस्पताल कर्मियों ने बताया की निक्की कुमारी के सिर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.​सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व साइकिल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button