Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

विकसित भारत युवा संसद में अनिश तिवारी अव्वल, राज्य स्तर पर करेंगे बक्सर का प्रतिनिधित्व

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- ​युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा ‘मेरा युवा भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद’ 2026-27 का आयोजन किया गया.”नशामुक्त युवा-विकसित भारत” विषय पर केंद्रित इस प्रतियोगिता में अनिश तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया.अभिषेक सोनी द्वितीय तथा अफजल इस्लाम तृतीय स्थान पर रहे.

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त निहारिका छवि और विशिष्ट अतिथि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नरेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.जिला युवा अधिकारी आयुषी जैन के समन्वय में आयोजित इस मंच पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को अपनी बात रखने के लिए तीन मिनट का समय निर्धारित किया गया था.प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणामों, युवा पीढ़ी पर इसके नकारात्मक प्रभाव और एक स्वस्थ व नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर बेहद प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए.निर्णायक मंडल में शामिल विमल कुमार, प्रिय रंजन चौबे, कविता कुमारी, श्याम लाल एवं राजशेखर प्रसाद ने प्रतिभागियों के विचारों और प्रस्तुति शैली के मूल्यांकन के बाद शीर्ष तीन विजेताओं की घोषणा की.

जिला स्तर पर चयनित ये तीनों विजेता अब आगामी राज्य स्तरीय युवा संसद में बक्सर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.समारोह के समापन पर अतिथियों द्वारा विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में विद्या रश्मि, गणेश कुमार, संजय कुमार सिंह, राहुल, सोनू, निलेश, विशाल, कुंदन, रोहित, मिथुन, प्रिंस, सूर्यभान, विजय एवं शिव कुमार सहित अन्य सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button