Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

निर्वाचन साक्षरता क्लब की निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- मतदाता जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में विधानसभा स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन 200-बक्सर और 202-राजपुर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के चयनित प्रतिभागियों के लिए किया गया.​कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निबंध लेखन के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और निर्वाचन व्यवस्था पर अपने विचार रखे, जबकि क्विज के जरिए चुनाव संबंधी जानकारी का परीक्षण किया गया.

सम्मानित करते अधिकारी

प्रतिभागियों को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम की शुद्धता, मतदान के महत्व तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई.​इस अवसर पर युवाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सूचित मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी मताधिकार के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया.आयोजकों ने कहा कि जागरूक मतदाता सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नियमानुसार सम्मानित किया जाएगा.

इस प्रतियोगिता में बक्सर विधानसभा क्षेत्र के ​निबंध प्रतियोगिता में ​प्रगति कुमारी  वर्ग 09, प्लस टू उच्च विद्यालय सिकरौल, जलीलपुर चौसा,​तब्बसुन खातून  वर्ग 11 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जासो,​लक्ष्मी कुमारी वर्ग 09, पीएम श्री प्लस टू गंगा आदर्श उच्च विद्यालय डिहरी, ​शांति कुमारी वर्ग 09, प्लस टू नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय,

​अपराजिता कुमारी  स्नातक, एम.सी. कॉलेज चौसा का अच्छा प्रदर्शन रहा.​क्विज प्रतियोगिता में ​अंकित कुमार  स्नातक (तृतीय), एम.वी. कॉलेज,​यासयीन वर्ग 09, उच्च विद्यालय सिकरौल जलीलपुर,​अभिनव कुमार  वर्ग 09, केंद्रीय विद्यालय,​अनीश कुमार वर्ग 09, उच्च माध्यमिक विद्यालय पवनी, ​यासयीन खातून वर्ग 09, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझरिया के छात्र ने अच्छा प्रदर्शन किया.

​202-राजपुर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में ​निबंध प्रतियोगिता में ​कल्पना कुमारी  वर्ग 11, प्लस टू एस.जे.के. उच्च विद्यालय कैथना इटाढ़ी, ​रिया दुबे  वर्ग 12, प्लस टू श्रीनिवास राधिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,​स्वेच्छा कुमारी  वर्ग 10, हर हर महादेव उच्च विद्यालय कथराई, ​पलक कुमारी वर्ग 09, पीएम श्री +प्लस टू जी.एम. उच्च विद्यालय नागपुर,​दीपशिखा कुमारी  वर्ग 09, उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया.​क्विज प्रतियोगिता में ​तनु कुमारी  वर्ग 10, प्लस टू एस.एन.आर. प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, इटाढ़ी.

​आदर्श कुमार  वर्ग 09, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बैरी,​चंदन कुमार  वर्ग 09, प्लस टू जी.एम. हाई स्कूल नागपुर,​हिमांशु कुमार  वर्ग 09, हर हर महादेव उच्च विद्यालय कथराई,​अनामिका राज वर्ग 09, उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के छात्रों ने प्रतिभा को उजागर किया. इस सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button