Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

भगवानपुर स्कूल में सजी छठ पूजा की जीवंत झांकी, लोक संस्कृति से रूबरू हुए नौनिहाल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के खीरी पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय भगवानपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पर आधारित एक झांकी प्रस्तुत की गई. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा मिश्रा के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर सिर पर दउरा लेकर फल सजाए और छठ पूजा के सभी विधि-विधानों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया. इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर छठी मइया के भजनों और भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया.

​​कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका उषा मिश्रा ने बच्चों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ पूजा हमारी प्राचीन संस्कृति और लोक आस्था का अनमोल प्रतीक है.आज की युवा और आने वाली पीढ़ी को अपनी इस समृद्ध लोक परंपरा के साथ जुड़कर रहने तथा इसे आगे बढ़ाने की विशेष आवश्यकता है.​इस अनूठी झांकी के माध्यम से न केवल बच्चों को अपनी संस्कृति की गहराई से जानकारी मिली, बल्कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी पर्व की पवित्रता और अनुशासन को बेहद करीब से महसूस किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button