ग्रामीण क्षेत्र में जश्न के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस आन-बान -शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा
नेशनल आवाज़/बक्सर :- राजपुर ग्रामीण क्षेत्र में देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा झंडा आन बान शान के साथ फहराया गया. पुलिस बल के जवानों ने अपने दम खम के साथ राष्ट्रीय झंडे को सलामी देकर शहीदों को नमन किया .प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख मंजू देवी एवं बीडीओ सिद्धार्थ कुमार,ई किसान भवन पर कृषि पदाधिकारी शशिरंजन प्रसाद यादव.
बीआरसी परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ अशोक कुमार ,व्यापार मंडल में अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला उर्फ रूना शुक्ला ,थाना परिसर में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार,अंबेडकर परिसर में संजय राम ,पंचायत भवन राजपुर पर मुखिया अनिल सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय तियरा में प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ,अकबरपुर पंचायत भवन में मुखिया चिंता देवी व राजेश सिंह,तियरा पंचायत भवन पर मुखिया उषा देवी एवं राम अवतार राम,हरपुर ग्राम कचहरी पर सरपंच फुटूचन्द सिंह,सैनिक संघ कार्यालय पर अध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह यादव.
प्राथमिक विद्यालय नावा गांव पर प्रधानाध्यापक मिथिलेश ठाकुर, शहीद जगदेव प्रसाद बाजार संगराव में हसामुद्दीन अंसारी,डॉ लक्ष्मण सिंह, सम्राट अशोक बुद्ध विहार मँगराव पर पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही,बौद्धाचार्य ज्योति सिंह,दीनानाथ सिंह,उच्च माध्यमिक विद्यालय देवढिया पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद असजद एवं धनंजय मिश्र,आवासीय बाल विद्या निकेतन तियरा में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन,उच्च माध्यमिक विद्यालय बारुपुर में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र साहू,देवढिया महादलित बस्ती में सीओ डॉ शोभा कुमारी ने झंडोतोलन किया. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय में उप प्रमुख प्रतिनिधि हैदर अली,थाना परिसर में अपर थाना अध्यक्ष रौशन अली,एसआई अनिशा भारती के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.पूरे क्षेत्र में माहौल देश भक्तिमय बना रहा.