Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

बक्सर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के दोबारा जिला अध्यक्ष बने विवेक प्रजापति, समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर दी बधाई ​

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बक्सर जिला अध्यक्ष पद पर विवेक प्रजापति को दोबारा मनोनीत किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.जिला अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह जिला में प्रथम आगमन पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा स्टेशन परिसर से ही गाजे-बाजे और फूल माला के साथ स्वागत किया गया.​स्वागत समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विवेक प्रजापति ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और ज्योति प्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी.​इस अवसर पर विवेक प्रजापति ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा मैं बिहार के शिल्पकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू मंडल और राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर एक बार फिर भरोसा जताया है.​उन्होंने आगे कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का काम पूरी निष्ठा के साथ करेंगे.

बधाई देने वालों का लगा तांता 

​इस मौके पर जिलेभर से पहुँचे सैकड़ों गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. प्रमुख रूप से राजकुमार जी, प्रिंस बाबू, पीयूष कश्यप, सत्यानन्द कुशवाहा, अशोक प्रजापति, संतोष मिश्रा, अर्जुन प्रजापति, शिव शंकर, बबलू शर्मा, जितेंद्र सिंह, विमलेंद्र बबलू, श्याम जी वर्मा, नन्दलाल पंडित, रामेश्वर मुखिया, अमर नाथ प्रजापति, महेंद्र पंडित, अमित जी, मंटू उपाध्याय, कुंज बिहारी, राजेश प्रजापति, मोहम्मद बबलू, चखन लाल, विशाल प्रजापति, भरत जी, उपेंद्र जी और शिबू बाबू सहित अनेक लोगों ने अपनी शुभकामनाए दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button