Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

इटाढ़ी से मोइनुद्दीन अंसारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने की तलाश की अपील

नेशनल आवाज़ /बक्सर :– जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ सुकरवलिया गाँव के रहने वाले एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं.

3 जून की दोपहर से हैं लापता

​मिली जानकारी के अनुसार, सुकरवलिया गाँव निवासी मोइनुदुद्दीन अंसारी बीते 3 जून 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे अपने घर से किसी काम के लिए निकले थे. लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वे वापस घर नहीं लौटे. परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

पुत्र और परिजनों ने की आम जनता से भावुक अपील

​मोइनुद्दीन अंसारी के पुत्र इमरान उर्फ बिट्टू और अन्य परिजनों ने आम जनता से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इन्हें कहीं देखता है या इनके बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत संपर्क नंबर: 9264179505 अथवा 8651286183 या स्थानीय इटाढ़ी पुलिस को सूचित करें.​परिजनों ने अनुरोध किया है कि इस खबर और उनकी तस्वीर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि वे सकुशल अपने घर वापस लौट सकें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button