कुंआ में गिरकर युवक की हुई मौत


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान जय प्रकाश राम के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार जय प्रकाश राम रात को मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे.
रास्ते में एक कुआं था, जहां संतुलन बिगड़ने के कारण वह अचानक कुएं में जा गिरे.कुएं में गिरने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.






