Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राजपुर के खेमपुर गांव में गैस ब्लास्ट से दहला इलाका, मलबे में दबने से पिता-पुत्र घायल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत रसेन पंचायत के खेमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में पक्के मकान की दीवार ढह गई और पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.​घायलों की पहचान 55 वर्षीय रमाकांत राम और उनके 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय घर में रसोई गैस पर खाना बनाया जा रहा था.इसी दौरान अचानक गैस लीक होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

​परिजनों ने आग पर काबू पाने के लिए बालू, मिट्टी और अन्य साधनों का इस्तेमाल कर बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए लोग घर से बाहर भागने लगे. इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया.​विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर की पक्की दीवार ढह कर नीचे गिर गई. जिसकी चपेट में आने से रमाकांत राम और उनके पुत्र धर्मेंद्र घायल हो गए.धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और दोनों घायलों को इलाज के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.​

वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.​घटना की सूचना मिलते ही बसपा नेता राजू चौधरी, ग्रामीण बबन राम, निखिल चौबे, अनिल कुमार और ओमप्रकाश राम सहित कई लोग मौके पर पहुँचे. उन्होंने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए रसोई गैस के इस्तेमाल में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की अपील की है. साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की माँग की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button