Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Fire

डिहरी गांव में आग से चार घर जलकर राख, अनाज व जरूरी सामान नष्ट

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा प्रखंड अंतर्गत डिहरी गांव में बुधवार की देर शाम अचानक लगी आग से चार झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए. इस अगलगी की घटना में हजारों रुपये की संपत्ति नष्ट होने से पीड़ित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.​मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम परिवार के सदस्य अपने-अपने घरों में सो रहे थे. इसी दौरान कहीं से उड़ी एक चिंगारी झोपड़ीनुमा घरों पर जा गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें उठती देख घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले.​

जले सामान को देखते परिजन

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले घरों में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद ग्रामीणों ने समरसेबल पंप चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.जब तक आग बुझाई जाती तब तक विजेंद्र चौधरी, नंदजी पासवान, मुन्ना चौधरी और सुग्रीव चौधरी के घर पूरी तरह जल चुके थे. इस घटना में घरों में रखा अनाज, धान का बोझा, मछली मारने का जाल, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया.अचानक हुई इस घटना से प्रभावित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और वे प्रशासन से सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button