सुभासपा ने नयी कार्यकारिणी का किया गठन ,उदय राजभर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष
नेशनल आवाज़ /पटना :- बिहार में अपने राजनीतिक साख को मजबूत करने में लगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने प्रदेश में नई टीम का गठन किया है. इससे पूर्व पार्टी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया था. अब नए तरीके से इसका विस्तार किया जाएगा. आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ बिहार में अपना परचम लहराएगी.जिसको लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. जिसमें एक बार फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना विश्वास जताते हुए उदय नारायण राजभर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. जिनके नेतृत्व में 20 सदस्यों की नई टीम की भी घोषणा कर दिया गया है.
जिसमें प्रदेश प्रमुख महासचिव कुमार संतोष श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू राजवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र राजवंशी, मुनि देव वर्मा ,प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता शशि कुमार भारतीय उर्फ मुन्ना मंडल, प्रदेश महासचिव संतोष चौबे ,प्रदेश सचिव राजकुमार राजभर ,महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंजली राजभर, प्रदेश प्रभारी युवा मंच हरेंद्र राजभर, मंडल महासचिव शाहाबाद श्याम पासवान, कैमूर जिला अध्यक्ष घुरेलाल राजभर, रोहतास जिला अध्यक्ष नंदलाल राजवंशी, अरवल जिला अध्यक्ष पंचम रजवार ,नालंदा जिला अध्यक्ष विनोद राजवंशी, नवादा जिला अध्यक्ष अनुज राजवंशी, पश्चिम चंपारण जिला अध्यक्ष अजय राजभर, कटिहार जिला अध्यक्ष ललित राय ,भागलपुर जिला अध्यक्ष इंद्रजीत राजभर को बनाया गया है.प्रदेश के कमान संभालते ही प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सहयोग किया है. उन्हें कुशल नेतृत्व दिया जा रहा है.उम्मीद है की नई टीम मजबूती के साथ पूरे बिहार में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे. महिला मंच अध्यक्ष अंजली राजभर ने कहा राजनीति में आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को भी प्रेरित करना है. जो सत्ता परिवर्तन के साथ विकास के रास्ते में सहायक होगी.