संवैधानिक अधिकारों से अवगत हुई महिलाएं






नेशनल आवाज़/बक्सर :- जिले के चक्की प्रखंड के अरक एवं चक्की पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में चक्की मुखिया उर्मिला देवी, अरक पंचायत की मुखिया कलावती देवी पंचायती राज सचिव संतोष कुमार और पिरामल फाउंडेशन से DPHO सिद्धार्थ गौतम की मौजूदगी में महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई.
महिला सशक्तिकरण और अधिकारों पर विशेष ध्यान दिया गया. इसमें महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं, पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई.महिला स्वास्थ्य और पोषण, महिला शिक्षा और कौशल विकास, महिला रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता, महिला सुरक्षा और कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई. महिलाओं एवं पुरुषों ने इन मुद्दों पर अपने विचार और अनुभव साझा किया.

