Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से बन्नी के ग्रामीण की मौत,गांव में छाया मातम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के ​धनसोई थाना क्षेत्र के धोबही गांव में रविवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 49 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.​मृतक की पहचान मूल रूप से बन्नी गांव निवासी चतुरी सिंह के पुत्र प्रेमचंद सिंह के रूप में की गई है.परिजनों के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से धोबही गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे.

रविवार को घर में स्नान करने के दौरान अचानक उनका हाथ पास से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार से सट गया. जोरदार करंट लगने के कारण जब तक परिजन या आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

​हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना तुरंत धनसोई थाना पुलिस को दी गई.

​सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का लग रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button