छपल बाटे चांद पर निशनवा.. ए अशोक तोहर पहचनवा…गीत पर झूमे दर्शक





नेशनल आवाज़/बक्सर :- जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खरहना गांव में राष्ट्र समर्पित संस्था सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में प्रकाश महोत्सव का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर रामहृदय मौर्य ने की. कार्यक्रम के आरंभ में भगवान बुद्ध के प्रतिमा के पास पंचशील त्रिशरण पाठ के बाद राष्ट्रीय झंडोतोलन एवं शांति का पाठ किया गया. भगवान बुद्ध एवं उनके उपदेशों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से भगवान बुद्ध ने शांति का संदेश दिया. उनके विचारों से प्रभावित होकर सम्राट अशोक ने पूरी दुनिया में उनके संदेश को देकर अखंड भारत का निर्माण किया.

आज दुनिया के अन्य देशों में हो रहे वैश्विक युद्ध को देखकर लोग बुद्ध को याद कर रहे हैं. जिसके लिए कई देशों ने पहल भी की है. युद्ध एवं उससे होने वाली तबाही को रोकने के लिए आज भी दुनिया के अन्य देशों में उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है.संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत कलाकारों ने अपने गीतों से भगवान बुद्ध एवं सामाजिक गीतों से जागरूक किया.

गायिका पायल शाक्य ने इस बार भारतीय वैज्ञानिकों की सफलता से चन्द्रयान मिशन सफल रहा.जिनकी सफलता देख विज्ञान की दुनिया पर गीत के माध्यम से देश का गुणगान करते हुए गाया ‘छपल बाटे चांद पर निशनवा ए अशोक तोहर पहचनवा …तू त बनवल भारत देशवा महान हो …गाकर लोगों को खूब झुमाया.गायक सागर सम्राट ने जब तक धरती सूरज आसमान रही.. तब तक विश्व में अशोक महान रही …भीमा बाई के ललनवा संविधनवा लिखले ना …गीत गाकर जागरूक किया.सम्राट अशोक क्लब के सदस्य अविनाश मौर्य ने प्राचीन भारतीय सभ्यता की झांकी प्रस्तुत कर मोहित कर दिया.गायक सुनील सुरीला के गाते ही दर्शकों में काफी उत्साह हो गया. इस कार्यक्रम में अभिमन्यु मौर्य,केशव बौद्ध,महिमा बौद्ध सहित अन्य कलाकरों ने अपने गीतों से खूब झुमाया.