Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राजपुर के संगरॉव-मंगरॉव पहुंचे मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर दिया क्षेत्र के विकास का भरोसा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के संगरॉव मंगरॉव गांव पहुंचे बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के आगमन पर ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सबसे पहले संगरॉव गांव पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया. इस स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही ने की, जबकि संचालन सचिन पांडेय द्वारा किया गया.​

संगरॉव के बाद मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा मंगरॉव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार परिसर पहुंचे. वहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का गहन अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने परिसर के सौंदर्यकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा आज जिस तरह पूरी दुनिया युद्ध और अशांति के माहौल से जूझ रही है, वैसे में विश्व शांति और सुरक्षा के लिए भगवान बुद्ध के विचारों एवं सिद्धांतों को अपनाना बेहद जरूरी है.

बुद्ध मंदिर का अवलोकन करते मंत्री

हमारी सरकार हर समाज और वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने जो योजनाएं लागू की हैं, वे जल्द ही धरातल पर पूरी मजबूती से दिखाई देंगी.पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला ने भी अपने विचार रखे.उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के विचारों को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी.उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश और समाज का वास्तविक कल्याण संभव है. सरकार महापुरुषों की स्मृतियों को संजोने और हर क्षेत्र का संतुलित विकास करने के लिए निरंतर काम कर रही है.

​इस दौरे के दौरान मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ, की ओर से विनोद कुमार कुशवाहा एवं प्रतिनिधियों ने एक मांग पत्र सौंपा. स्वयंसेवकों ने पत्र के माध्यम से बताया कि पैनल रद्द होने के बाद से वे पिछले लगभग 10 वर्षों से बेरोजगारी, आर्थिक अभाव और मानसिक तनाव का दंश झेल रहे हैं. कई परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

उन्होंने मांग किया कि उनके जीवन को अंधकार से निकालने के लिए साथियों का शीघ्र ही सकारात्मक समायोजन किया जाए.​इस भव्य स्वागत और सांगठनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जदयू के प्रदेश नेता धीरज कुशवाहा, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ राजनेता संजय सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटुचंद सिंह, मनोज त्रिगुण प्रेम मिश्रा, विपिन पांडेय, दिलीप पांडेय, पृथ्वीनाथ पाण्डेय, दिवाकर पांडेय, ओमप्रकाश यादव, संजीत राय, पवन, पंकज, रवि, दीपक, राधेश्याम सिंह, डॉ. अभय सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह और रिंकू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button