Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

अचानक बदला मौसम और गिर गई बिजली, राजपुर में 13 साल के बच्चे की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया पंचायत अंतर्गत जमौली गांव के बधार में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. अचानक बदले मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.​मृतक किशोर की पहचान जमौली गांव निवासी सत्येंद्र चौहान के पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है. वहीं, घायलों में योगेश कुमार 25 वर्ष और शैल कुंवर 55 वर्ष शामिल हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी.

बारिश से बचने के लिए खेत के पास खेल रहा आशीष और वहीं भैंस चराने आए योगेश कुमार व शैल कुंवर दौड़कर पास के ही एक पेड़ के नीचे छिप गए. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई.जिसकी चपेट में तीनों आ गए.​बिजली गिरते देख कुछ ही दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में तीनों झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया.​

वहां मौजूद डॉ. रश्मि रानी ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया.योगेश और शैल कुंवर की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.​इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह मौके पर पहुंचे.

उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और स्थानीय प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा जल्द से जल्द देने की मांग उठाई है. किशोर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button