Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

किसानों की खुशहाली एवं व्यापार को मिलेगा बढ़ावा : विधायक संतोष निराला

हेठुआ में लगेगा साप्ताहिक सब्जी बाजार

सब्जी की खरीद करते विधायक

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के हेठुआ गांव में स्थानीय व्यापार को मजबूती देने और आम जनमानस को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘न्यू बाजार समिति’ द्वारा सब्जी बाजार का आरम्भ किया गया.जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वरुण सिंह एवं संचालन भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह ने किया.इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया.

दुकानदार को सम्मानित करते विधायक

साथ ही दुकानदारों से सामान की खरीद भी किया.इन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं बाजार समिति के सदस्यों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह सब्जी बाजार किसानों एवं व्यापारियों के लिए अपनी उपज और सामान के क्रय-विक्रय का एक सशक्त माध्यम बनेगा. जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को एक नई गति मिलेगी. इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार और व्यापार संवर्धन के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे.

मुखिया ललन रजक ने बताया कि इस सब्जी बाजार के शुरू होने से आसपास के गांवों के किसानों को अपनी सब्जियां सीधे बाजार तक लाने और बेचने में काफी सहूलियत होगी.बाजार के सदस्य सुशील राम, जितेन्द्र पासवान ने बताया की यह साप्ताहिक बाजार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को लगेगा. जिसमें क्षेत्र के किसान एवं दुकानदार खरीद बिक्री करेंगे.​इस मौके पर दीनदयाल कुशवाहा, अभय मौर्य, मनोज सिंह कुशवाहा, जदयू अध्यक्ष फुटूचन्द कुशवाहा, अमित कुशवाहा, श्रीभगवान कुशवाहा सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button